Big NewsHaldwani NewsNainital News
उत्तराखंड से बड़ी खबर : लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की बेरहमी से हत्या

हल्द्वानी: हल्द्वानी से बड़ी खबर है। यहां कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि देर रात को नवाबी रोड़ पर कुछ लोग युवक के घर में घुस आए और युवक की बेरहमी से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी के बाद एसपी सिटी टीम समेत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल मुआयना किया। मृतक का नाम भगीरथ सुयाल (38) बताया जा रहा है। पुलिस अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुट गई है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
