Big NewsUttarkashi News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : महिला ने पति को मार डाला, यहां की है घटना

उत्तरकाशी ।बड़कोट तहसील के हिमरौल गाँव में महिला ने धारदार हथियार से अपने पति पर वार किया । जिससे महिला के पति की मौत मौक़े पर ही हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान को दी। जिसके बाद राजस्व टीम मौक़े पर पहुँची ।

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात को हिमरौल गाँव के जसपाल (22) पुत्र बच्चन सिंह राणा और उसकी पत्नी काजल के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद में जसपाल राणा की पत्नी काजल ने अपने पति पर धारदार हथियार स वार किया।

जिससे जसपाल की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार जसपाल और काजल की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी । तथा 20 दिन पहले काजल में एक बच्ची को भी जन्म दिया। काजोल का मायका कंडीसौड टिहरी गढ़वाल में है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें