Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड से बड़ी खबर: नकली रेमडेसिविर के साथ महिला गिरफ्तार, यहां का है मामला

Big news from Uttarakhand: Woman arrested with fake Remedesvir

रुड़की: पिछले कुछ दिनों से नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का मामले लगातार चर्चाओं में है। इस मामले को लेकर उत्तराखंड में छापेमारी भी की गई थी। अब भगवानपुर में एक महिला के पास से नकली इंजेक्शन पकड़ा गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। ड्रग विभाग महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रहा है।

जानकारी के अनुसार महिला ने यह रेमडेसिविर किसी को दिया था। उसने ड्रग्स विभाग को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र राणा ने बताया कि महिला भगवानपुर में एक लैब में काम करती है।

वह रुड़की में रह रही थी और मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है। बताया कि महिला ने नकली रेमडेसिविर को दिया। उनकी ओर से भगवानपुर में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इस गैंग में और सदस्य भी हो सकते हैं। लैब में काम करने वाली महिला कहां से रेमडेसिविर लाती थी। इसका पता किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें