AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: क्या लाॅकडाउन लगाएगी सरकार ? मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे CM!

Big news from Uttarakhand: Will the government impose lockdown? CM will hold a meeting with ministers

देहरादून: राज्य में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। कल ही अब तक के रिकाॅर्ड 7000 से अधिक मामले सामने आए। पिछले कुछ दिनों से लगातार पांच हजार से 6000 तक मामले आ रहे हैं। मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सीएम तीरथ सिंह रावत की आज मंत्रियों के साथ अहम बैठक होने वाली है। इसमें लाॅकडाउन पर भी विचार किया जा सकता है।

प्रदेश सरकार आज लॉकडाउन पर फैसला ले सकती है। मंत्री भी इसकी हिमायत भी कर रहे हैं। इन मंत्रियों की ओर से मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। केंद्र सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन की पैरवी तो नहीं की, लेकिन राज्यों से कहा है कि वे 10 फीसदी से अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में लॉकडाउन पर विचार कर सकते हैं।

प्रदेश में अधिकतर जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक ही है। कोविड कर्फ्यू के बाद भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार अब सख्त फैसला करने को विवश हो सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। प्रदेश की स्थिति को देखते हुए फैसला किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें