Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : इन जिलों में खत्म हुआ कोरोना वैक्सीन का स्टॉक, टीकाकरण बंद

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना वायरस का खतरा तो गहरा ही रहा है। साथ ही अब वैक्सीन की कमी भी सामने आ गई है। 4 जिलों में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है, जबकि 9 जिलों में फिलहाल स्टॉक बचा हुआ है। इसके चलते चमोली, देहरादून, नैनीताल, टिहरी में टीकाकरण बंद कर दिया गया है।

दून अस्पताल में नई ओपीडी बिल्डिंग और एमएस आवास में टीकाकरण किया जा रहा था। लेकिन, आज से एमएस आवास पर टीकाकरण बंद हो गया है। सीएमओ आफिस से सिर्फ 90 डोज ही अस्पताल को मिली हैं।

सरकार ने केंद्र से 10.57 लाख वैक्सीन डोज की मांग की है। प्रदेश में सिर्फ 1.49 लाख वैक्सीन डोज का स्टॉक बचा हुआ है, जो आज तक खत्म हो जाएगा। वैक्सीन न होने पर रविवार को टीकाकरण कार्य बंद करना पड़ सकता है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में इसी साल 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण शुरू किया गया था।

अब तक स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंट लाइन वर्करों और 45 से 60 साल से अधिक आयु वर्ग में 10.57 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 74233 स्वास्थ्य कर्मियों व 61812 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाकर टीकाकरण पूरा किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें