Haridwar News

रूड़की के गंगनहर कोतवाली से बड़ी खबर : 13 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

रूड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान दो युवकों को लाखों रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल ने बताया कि जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अवैध नशे की रोकथाम अभियान के अंतर्गत पुलिस ने दो युवकों को मतलबपुर के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवकों के पास से पुलिस ने 58.07 ग्राम स्मैक बरामद की है। साथ ही पकड़ी गई स्मेक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 लाख रुपए बताई गई है। साथ ही उनके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व 1100 रुपए नकद व तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये है।

पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम मुकेश पुत्र राकेश व रेनू पुत्र राकेश निवासी ग्राम इब्राहिमपुर बताया है। दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वो बरेली से स्मेक खरीद कर लाते हैं व स्थानीय युवाओं को दोगुने व तिगुने दामो पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते है। पुलिस द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित अपराध की धारों में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें