Big NewsDehradun News
उत्तराखंड से बड़ी खबर : तैयार हो गई तीरथ कैबिनेट, कल एक साथ शपथ ले सकते हैं 11 मंत्री!

देहरादून: त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम पद से इस्तीफा देने के साथ ही कैबिनेट भी भंग हो गई थी। अब नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने कमान संभाल ली है, तो कैबिनेट गठन भी नए सिरे से किया जा रहा है। माना जा रहा है कि उनकी कैबिनेट में कुछ चेहरे तो पुराने होंगे, लेकिन कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है।
मदन कौशिक ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कल सभी 11 कैबिनेट मंत्री एक साथ शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि नाम लागभग तय हो चुके हैं। अंतिम मुहर लगते ही कल 11 मंत्री एक साथ शपथ लेंगे। बयानों के सामने आते ही अब यह अटकल बाजी लगाई जा रही है कि तीरथ कैबिनेट में किसको जगह मिलेगी और किसका पत्ता कटेगा।
