Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: CM तीरथ सिंह रावत के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं ये विधायक

Badrinath MLA

 

देेहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक महेंद्र भट्ट सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का कहना है कि वह तीरथ सिंह रावत के लिए अपनी विधानसभा सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं और अपनी विधायिकी से इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं।

महेंद्र भट्ट का कहना है कि अपने क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और तीरथ सिंह रावत के बद्रीनाथ विधायक बनने से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते तीरथ सिंह रावत बद्रीनाथ से विधायक बनते हैं तो क्षेत्र विकास नए आयाम स्थापित करेगा। हालांकि महेंद्र भट्ट का कहना है कि विधायकी से इस्तीफा देने के बाद वह लोकसभा लड़ने की इच्छा नहीं जता रहे हैं।

लेकिन, माना जा रहा है कि महेंद्र भट्ट अगर विधायकी से इस्तीफा देते हैं तीरथ सिंह रावत बद्रीनाथ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो महेंद्र भट्ट लोकसभा सीट पौड़ी से सांसद बनने की इच्छा रख रहे हैं। हालांकि, देखना यह होगा कि आखिर तीरथ सिंह रावत किस विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें