Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: त्रिवेंद्र सरकार में कर्मकार कल्याण बोर्ड से हटाए गए कर्मचारियों की होगी वापसी, आदेश जारी!

Breaking uttarakhand news

देहरादून: सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम रहते श्रम मंत्री हरक सिंह रावत को कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। साथ ही उनके कार्यकाल में नियुक्त कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया था। लेकिन, अब हरक सिंह रावत रावत ने कहा है कि सभी कर्मचारियों की तत्काल प्रभाव से वापसी की जाएगी।

न्यूज 18 की खबर के अनुसार इसके आदेश भी जारी हो चुके हैं। त्रिवेंद्र सरकार ने में कर्मचारियों को नोकरी से निकालने के साथ ही कोटद्वार कार्यालय भी बंद कर दिया गया था। हरक के कार्यकाल में लिए गए फैसलों की जांच भी कराई जा रही थी। लेकिन, तीरथ सिंह रावत के सीएम बनने के बाद अब एक के बाद एक त्रिवेंद्र के कार्यकाल में लिए गए फैसलों को पलटने का काम किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें