देहरादून: तीरथ सिंह रावत के सीएम बनने के बाद 8 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट का गठन भी हो चुका है। पहली बैठक भी हो चुकी है, लेकिन अब तक मंत्रियों के विभागों को बंटवारा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो चुका है।
सभी को मंत्रियों और राज्यमंत्रियों के विभागों की सूची का इंतजार है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने आलाधिकारियों के साथ मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर चर्चा हुई थी। माना जा रहा है कि चर्चा के बाद विभागों को बंटवारा फाइनल हो चुका है, बस लिस्ट जारी होनी बाकी रह गई है।
मीडिया रिपोट्र्स की मानें को सूची तैयार हो गई है और आज जारी हो सकती है। लोनिवि, वित्त और आबकारी सरीखे अहम विभाग मुख्यमंत्री अपने पास रख सकते हैं। उन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होने की संभावना कम मानी जा रही है जो त्रिवेंद्र कैबिनेट शामिल थे। विभागों के आवंटन की सूची को लेकर मंत्री व राज्यमंत्री भी इंतजार करते रहे।