Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: एसटीएफ ने किया फर्जी काॅल सेंटर का खुलासा, कर चुके एक करोड़ की ठगी

Breaking uttarakhand news

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने फिर से एक बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ अंतराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का सुलासा कर दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। ये फर्जी काॅल सेंटर देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में संचालित हो रहा था और राज्य के साथ ही विदेशी नागरिकों से भी धोखाधड़ी का खेल, खेल रहे थे।

अब मिली जानकारी के अनुसार फर्जी काॅल सेंटर चलाने वाले हजारों लोगों से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। अमेरिकी नागरिकों को उनके कम्प्यूटर, लैपटॉप की सर्विस के नाम पर ठगी का शिकार बना लेते थे। इनका टोल फ्री नंबर गूगल पर आसानी से मिल जाता था, उसीके जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी को अंजाम देते थे।

STF टीम को पिछले कुछ समय से पटेल नगर क्षेत्र में फर्जी काॅल सेंटर के संचालन की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद STF ने एक टीम को इसका खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी। देर रात को एसटीएफ के ने पटेलनगर थाना गुरुराम राय पीजी कॉलेज के पास एक फ्लैट में फर्जी अन्तराष्ट्रीय काल सेन्टर पर दबिश दी।

मौके पर दो लोग मौजूद थे, उनको गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वो अमेरिकी नागरिकों को कंप्यूटर और लैपटाॅप रिपेयरिंग के नाम पर पैसे लेकर ठगी करते थे। फर्जी ढंग से अमेरिकी नागरिकों से 100 से 900 डाॅलर तक एक बार में हासिल कर लेते थे। इस मामले में अमेरिकी जांच एजेसिंयों के साथ ही ईडी को भी जांच के लिए रिक्वेस्ट की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें