Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे ये संस्थान, आदेश जारी

हरिद्वार : कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार में महाकुम्भ मेला-2021 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश व विभिन्न प्रदेशों से भारी संख्या में यात्रियों/ श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण कोविड-19 संक्रमण के फैलने का खतरा है।

इसको देखते हुए हरिद्वार जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थान (शासकीय/अशासकीय) 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बन्द रहेंगे। इसके अतिरिक्त उक्त अवधि में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में आने वाले भारी

वाहनों और ऐसे वाहनों जिनमें ज्वलनशील रसायनिक पदार्थ, गैस आदि का आवागमन होता है, को भी पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाता है।

अतः समस्त सम्बन्धित अधिकारियों/जोनल मजिस्ट्रेटों/सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया जाता है कि वे उपरोक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें