Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबरः कैबिनेट विस्तार की तैयारी, CM ने दिए संकेत

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जब भी दिल्ली दौरा होता है। कुछ ना कुछ चर्चाएं जरूर होती हैं। इस बार भी इस बात की चर्चा हो रही है कि कैबिनट का विस्तार जल्द हो सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तमाम मंत्रियों और प्रधानमंत्री से मिलने के बाद वापस लौटे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस बात के संकेत दिए हैं।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कैबिनेट विस्तार करने की हरी झंडी हाईकमान ने दे दी है, जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैबिनेट विस्तार की गुंजाइश की बात कही है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जब मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैबिनेट विस्तार की पूरी गुंजाइश होने की बात कही।

मुख्यमंत्री के इस बयान से समझा जा सकता है कि मुख्यमंत्री भी अब कैबिनेट विस्तार करने के पक्ष में हैं। ऐसे में देखना होगा कि आखिर कब तक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट का विस्तार करते हैं। माना जा रहा है कि बजट सत्र से पहले भी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा सरकार के 4 साल पूरा होने पर भी कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें