AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड से बड़ी खबर : ट्रेन में कोरोना साथ लेकर आ रहे लोग, एक ही दिन में इतने पाॅजिटिव

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर से रेलवे स्टेशन और राज्य की सीमाओं पर फिर से कोरोना जांच कराई जा रही है। एंटीजन टेस्ट होने के बाद कोरोना के मामले भी तेजी से सामने आए हैं। कल से रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई कोरोना जांच में 29 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं।

सरकार की ओर से महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, पंजाब, केरल, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की जांच अनिवार्य रूप से की जा रही है। कोरोना जांच में जुटी निजी कंपनी के नोडल अधिकारी सूरत पुरोहित ने बताया कि जिन 29 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उसमें से ज्यादातर यात्री जनता एक्सप्रेस और नंदा देवी एक्सप्रेस से आए थे। उनके नाम पते दर्ज करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

चैंकाने वाली बात यह है कि कोरोना संक्रमित यात्री अस्पतालों में जाने के बजाय निजी गाड़ियों के अलावा ऑटो, विक्रम जैसे सार्वजनिक वाहनों से अपने-अपने घर जा रहे हैं, जिसे कोरोना फैलने का खतरा और बढ़ गया है। इससे इस बात का अंदेशा भी जताया जा रहा है कि इससे पहले भी इन राज्यों से लोग आते रहे होंगे। उनके जरिए भी कोरोना संक्रमण फैल रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें