Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : देहरादून के अस्पताल में ऑक्सीजन लीकेज, ऐसे बची मरीजों की जान

Big news from Uttarakhand: Oxygen leakage in Dehradun hospital

देहरादून : देशभर में ऑक्सीजन लीकेग के कई मामले सामने आ चुके हैं. राजधानी देहरादून में भी ऐसा ही हादसा होते-होते बाख गया. दरअसल, जिला अस्पताल कोरोनेशन के कोविड वार्ड में ऑक्सीजन लाइन लीक करने लाही थी. यह मामला शनिवार देर रात का बताया जा रहा है. लीकेज से वहां भर्ती मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं. आननफानन में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने स्थिति संभाली और बड़ा हादसा होने से बचा लिया.

कुछ दिन पहले ही अस्पताल के नए भवन में कोविड वार्ड बनाया गया है। जहां ऑक्सीजन युक्त 34 बेड बनाए गए हैं। सभी बेड फुल हैं। 15 मरीज मुख्य भवन में भर्ती हैैं। शनिवार रात कुछ मरीज सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई और कुछ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर थे। अचानक लाइन में लीकेज आने से हड़कंप मच गया। आननफानन लाइन से सप्लाई बंद की गई।

अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज उप्रेती और कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. एनएस बिष्ट की देखरेख में स्टाफ ने कंसंट्रेटर पर लेकर मरीजों को संभाला। डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि लाइन में कुछ दिक्कत आई थी। ठेकेदार की ओर से तकनीशियन बुलाकर इसे ठीक कराने की कोशिश की जा रही है। हमारे पास 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध हैैं। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं हुई हैैं। उन्हें समय से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर ले लिया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें