Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: रेलवे अधिकारी के दो घरों से मिले डेढ़ करोड़!

Breaking uttarakhand news

देहरादून: एक दिन पहले सीबीआई ने देश के 6 राज्यों में एक साथ छापेमारी की थी। इसी छापेमारी के लिए टीम देहरादून भी पहुंची थी। यह कार्रवाई रेलवे के अधिकारी महेंद्र सिंह चैहान के 1 करोड़ घूस लेने के मामले में हुई थी। भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी का देहरादून के आशीर्वाद एन्क्लेव और चकराता में पुश्तैनी घर है। सीबीआई की दो टीमों ने इन दोनों घरों को खंगाला। बताया जा रहा है कि देहरादून के घर से 1 करोड़ और चकराता वाले घर से 50 लाख रुपये बरामद हुए हैं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्टों में भी इसी तरह की खबरें सामने आई हैं।

सीबीआई की टीम ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। उन दोनों से पूछताछ चल रही है। रेलवे अधिकारी को रिश्वत लेते दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि रेलवे में 1985 बैच के आइआरईएस अधिकारी के रूप में तैनात महेंद्र सिंह चैहान को सीबीआइ ने कथित रूप से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में काम दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग करते हुए हिरासत में लिया था।

रेलवे अधिकारी असम में मालीगांव में एनएफआर मुख्यालय में तैनात है। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को दिल्ली ले जाकर भी पूछताछ की जा सकती है। इसके अलावा प्रॉपर्टी के कुछ दस्तावेज भी सीबीआइ के हाथ लगे हैं। जिनकी जांच की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें