AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: पांच बजे शपथ लेंगे नए CM पुष्कर सिंह धामी, मंत्रियों पर संशय!

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन होने के बाद पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया है। शाम पांच बजे धामी राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगे। लेकिन, नेताओं की नाराजगी को लेकर जो बातें सामने आ रही थी, अब जो खबरें सामने आ रही हैं।

उससे लग रहा है कि नाराजगी बड़े स्तर पर है। धामी को सीएम बनाने जाने से कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं। सभी ने अपनी नाराजगी से पार्टी संगठन को भी अवगत करा दिया है। नेताओं को मनाने के लिए सांसद अजय भट्ट और पूर्व मंत्री धन सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है।

दोनों नेता लगातार सीनियर लीडरों से बात कर रहे हैं। उनको मनाने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री को शपथ लेंगे, लेकिन कैबिनेट मंत्री आज शपथ नहीं लेंगे। सूत्रों के अनुसार आज मंत्रियों की शपथ नहीं होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें