Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : मेयर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, यहां का है पूरा मामला

Breaking uttarakhand news

रुड़की: महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर रुड़की मेयर गौरव गोयल और उनके भाई समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, पीड़ित की ओर से तकरीबन डेढ़ माह पहले कोतवाली में तहरीर दी गई थी। लेकिन, पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद भी मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोर्ट की शरण ली थी।

करीब डेढ़ माह बाद रुड़की नगर निगम के मेयर भाजपा नेता गौरव गोयल और उनके 5 लोगों पर विभिन्न धाराओं मे 3 मामलों में मुकदमंे दर्ज हुए हैं। हालांकि मेयर पर मुकदमा कोर्ट के आदेश पर गंगनहर कोतवाली में दर्ज किया गया है और इस मामले में पुलिस को कोर्ट के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा। पूरे मामले में महिला के पति का कहना है कि देर से ही सही आखिरकार उन्हें उम्मीद की किरण दिखाई दी है।

उनका कहना है कि उन्हें अब लगता है कि उनको न्याय मिलेगा। वहीं, महिला के वकील ने बताया कि इस मामले में कोर्ट द्वारा उक्त महिला से छेड़खानी सहित अन्य लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया। उनका कहना है कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, उनमें गिरफ्तारी भी सम्भव है और आगे इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने भी मुकदमे की पुष्टि की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें