Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: दुष्कर्म मामले में DNA टेस्ट कराने नहीं पहुंचे विधायक महेश नेगी

bjp mla

 

देहरादून: महिला से दुष्कर्म मामले फंसे फंसे द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी का आज सीजेएम कोर्ट में डीएनए टेस्ट होना था। लेकिन विधायक कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। महिला के अधिवक्ता एसपी सिंह ने बताया की फैसले के खिलाफ विधायक हाईकोर्ट चले गए हैं। सुबह हाईकोर्ट की सिंगल बैंच में भी इस मामले पर सुनवाई हुई।

विधायक महेश नेगी के अधिवक्ता रमेश भट्ट ने बताया कि कोर्ट से समय मांगा गया है। इससे पहले विधायक को सैंपल देने के लिए 24 दिसंबर को कोर्ट में आना था, लेकिन बीमारी का हवाला देकर वह कोर्ट में पेश नहीं हुए इसलिए कोर्ट की ओर से 11 जनवरी को तारीख निर्धारित की गई थी।

गौरतलब है कि एक महिला ने विधायक महेश नेगी पर बीते अगस्त में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। साथ ही महिला ने दावा किया था कि विधायक उसकी पुत्री के जैविक पिता हैं। इसकी पुष्टि के लिए महिला अदालत से विधायक का डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रही थी। पूर्व में विधायक ने भी डीएनए टेस्ट के लिए तैयार होने का दावा किया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें