Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड से बड़ी खबर : पांच बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण, 6 बजे पहली कैबिनेट बैठक

देहरादून। तीरथ कैबिनेट के मंत्रियों के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सचिवालय में तीरथ कैबिनेट की पहली बैठक होगी। सचिवालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक करीब 6 बजे के लगभग सचिवालय में तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक होगी।
जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी तो वही त्रिवेंद्र सरकार में लिए गए निर्णय को आगे बढ़ाने पर भी मंथन होगा। हालांकि त्रिवेंद्र कैबिनेट की पहली बैठक में कौन-कौन कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे यह तो शपथ लेने के बाद ही पता चल पाएगा । लेकिन शपथ ग्रहण से पहले ही कैबिनेट बैठक तय हो गई है।