AIIMS Rishikesh NewsBig NewsTehri News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: मेडिकल स्टोर से खाते रहे दवाई, टेस्ट कराया तो 49 निकले कोरोना पॉजिटिव

aaj tak

नई टिहरी : कोरोना का कागर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना हर दी नये रिकॉर्ड बना रहा है।निदान से लाकर पहाड़ तक हर तरफ कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। नई टिहरी के थौलधार ब्लाक के दो गांवों में ग्रामीण कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। लोग सामान्य बुखार मानकर मेडिकल स्टोर से ही दवाई खा रहे थे। मामले की जानकारी जब तो कोरोना जाँच कराई गई तो ब्लॉक के दोनों गांवों में 49 लोग कोरोना संक्रमित निकले। कोरोना संक्रमण की चपेट में गांव भी आने लगे हैं। थौलधार ब्लाक के दो गांवों में बुखार पीड़ितों की जांच करने पर बयाड़ गांव में 29 और इडियान में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।

जाखणीधार, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर और चंबा ब्लाक के गांवों में भी कई लोग बुखार से पीड़ित मिले। जाखणीधार ब्लाक के ग्राम स्वाड़ी की प्रधान पूजा कुमाईं ने बताया कि गांव में कई लोगों को बुखार की शिकायत थी। सूचना देने पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में आकर लोगों के सैंपल लिए हैं, जिसमें कई लोग संक्रमित मिले। ग्रामीणों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

ग्रामीणों का कहना है, कि स्वास्थ्य विभाग को अन्य गांवों में शिविर लगाकर सैंपलिंग करनी चाहिए। वहीं सीएमओ टिहरी डा. सुमन आर्य का कहना है कि जिस गांव से बुखार पीड़ितों की सूचना मिल रही है, वहां सैंपलिंग के लिए टीम भेजी जा रही है। जरूरतमंद को दवा किट भी दी जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें