Big NewsNainital News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, कई ट्रेनें हुई निरस्त…यहां देखिए पूरी सूची

NAINI DOON TRAIN canceled

हल्द्वानी-  कोरोना के कहर के चलते कई महीनों तक ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ। जैसे जैसे कोरोना का कहर कम हुआ वैसे वैसे ट्रेनों और बसों का संचालन शुरु हुआ। ट्रेनों का संचालन ठप होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुमाऊं क्षेत्र में भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं एक बार फिर से कुमाऊं जिले नैनीताल में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। जी हां बता दें कि काठगोदाम से चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त हो गई। इसका कारण है इंटर लॉकिंग…इंटर लॉकिंग के चलते चार ट्रेनें रद्द हो गई हैं।

ये ट्रेनें इतने दिनों के लिए रद्द

आपको बता दें कि रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन 20 से 23 सितंबर तक रद्द रहेगी। इसी के साथ नैनी दून शताब्दी एक्सप्रेस 22 से 24 सितंबर तक रद्द रहेगी। इसी के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 22 से 24 सितंबर तक रद्द रहेगी। साथ ही मुरादाबाद पैसेंजर 22 से 24 सितंबर तक रद्द की गई है। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नैनीताल से दून आने वाले यात्रियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें