Big NewsNainital News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: जेल कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जेल अधीक्षक पर गंभीर आरोप

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी : उप कारागार के कर्मचारियों और वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां जेल के कर्मचारियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो वही जेल के सभी कर्मचारियों ने आईजी को सामूहिक रूप से अपना सामूहिक इस्तीफा भेजा है।

जेल कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या को यहां से नहीं हटाया जाता तब तक वह लोग काम नहीं करेंगे और कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। जेल के कर्मचारियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या पर आरोप लगाया है कि मनोज आर्य द्वारा जेल में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

अपराधियों से उनकी सांठगांठ है और जेल में अवैध वसूली कराई जा रही है। इसके अलावा पिछले 6 मार्च को एक कैदी की मौत के मामले में जमानत पर गए कैदी से सांठगांठ कर जेल के चार बंदी रक्षकों पर मारपीट करने का आरोप लगवा रहे हैं ऐसे में साजिश के तहत मनोज आर्य जेल के कर्मचारियों को हटाने का काम कर रहे हैं, ऐसे में जब तक मनोज आर्या को यहां से नहीं हटाया जाता तब तक वह लोग कार्य बहिष्कार पर रहेंगे और अपना सामूहिक इस्तीफा आईजी जेल को भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें