Big NewsUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या

Breaking uttarakhand news

किच्छा: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में रविवार देर रात को बदमाशों ने अजीतपुर गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति गंगाराम की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी शांति देवी दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रही हैं। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है।

पुलिस के अनुसार यह मामला आपासी रंजिश का ले रहा है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। बताया गया है कि मृतक गंगाराम रविवार की रात लगभग 10 बजे घर से अपने ट्रैक्टर खड़े करने वाली हवेली में सोने के लिए आए थे। रात को किसी समय हत्यारों ने उनके गले से सटाकर गोली मार दी।

मृतक के बेटे राकेश ने बताया कि उनके पिता को गांव के ही एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी। उनके पिता ने इस प्रकरण में थाना पुलभट्टा पर तहरीर भी दी थी। पुलिस का कहना हे कि मृतक गंगाराम ने तहरीर दी थी। इस मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ 107, 116 के तहत 20 फरवरी को कार्रवाई भी की गई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें