AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड से बड़ी खबर : ब्रिटेन से लौटा परिवार, 8 साल का बच्चा पाॅजिटिव

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के मिलने के बाद से ही पूरी दुनिया में फिर कोरोना का डर दिखने लगा है। उत्तराखंड में भी बड़ी संख्या में लोग ब्रिटेन से लौटे हैं, जिनका सत्यापन कर कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। हाल ही में ब्रिटेन से लौटा एक 8 साल का बच्चा भी कोरोना पाॅजिटिप पाया गया है। उसके सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी दिल्ली भेजे गए हैं।

जानकारी के अनुसार मुनिकीरेती क्षेत्र में सीएमओ टिहरी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने दो चेक पोस्ट पर विशेष रूप से ब्रिटेन से लौटने वाले नागरिकों की जांच के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को चैदह बीघा मुनिकीरेती निवासी एक दंपती और उनके आठ साल के बच्चे की कोरोना जांच कराई गई थी। फकोट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि इन तीनों की रिपोर्ट आ गई है।

बच्चा कोरोना पाॅजिटिप पासर गया है। जबकि पति-पत्नी निगेटिव हैं। वर्तमान में यह परिवार धर्मपुर देहरादून में रह रहा है। देहरादून की टीम ने इस बच्चे को होम आइसोलेशन पर रखा है। इसमें कोरोना का न्यू स्ट्रेन है या नहीं इसकी पुष्टि होनी बाकी है। सैंपल जांच के लिए नॉन कम्युनिकेबल डिजीज सेंटर () लैब दिल्ली भेजा जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें