Big NewsDehradun News

कोरोना के कहर के बीच उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान

देहरादून : पिछले साल कोरोना के कहर के चलते स्कूल कॉलेज सब बंद कर दिए गए थे जिसे ठीक एक साल बाद धीरे धीरे खोलने की तैयारी सरकार कर रही है। लेकिन एक बार फिर से मार्च में कोरोना का कहर बरपना शुरु हो गया है जहां एक बार फिर से कई राज्यों में स्कूल कॉलेज पार्क बंद कर दिए गए हैं। वहीं बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड में मामले बढ़ गए हैं। वहीं इस बीच बड़ी खबर उत्तराखंड शिक्षा विभाग से है। जी हां शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने नए शैक्षणिक सत्र को शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग को कसरत शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।

अरविंद पांडे ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने 15 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र को शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 15 अप्रैल से की जाएगी। जिसके लिए अधिकारियों को कोविड-19 के नियमों के तहत पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों को खोलने पर भी शिक्षा मंत्री ने इशारों इशारों में बयान देते हुए कहा कि नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल खोले जा सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें