Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

उत्तराखंड से बड़ी खबर, सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बढ़ाया महंगाई भत्ता

devbhoomi news

देहरादून : उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। आपको बता दें कि धामी सरकार ने 17 प्रतिशत पर फ्रिज किये गए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया है। अब से राज्य कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। य़े भी बता दें कि ये महंगाई भत्ता 1 सितंबर 2021 से देय होगा। इतना ही नहीं भत्ते के साथ उत्तराखंड सरकार एरियर भी देगी। सरकार की इस सौगात का लाभ राज्य के 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। वहीं सरकार की इस सौगात से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

सचिवालय संघ ने जताया सीएम का आभार

वहीं बता दें कि राज्य कार्मिकों को भी 11% महंगाई भत्ते की बहाली की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री का सचिवालय संघ आभार एवं धन्यवाद अदा किया है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार की घोषणा के बाद से ही सचिवालय संघ प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा फ्रिज किए गए महंगाई भत्ते की बहाली को लेकर मुखर रहा था और इस मांग को पूर्ण करते हुए फ्रीज डीए की बहाली किए जाने का दबाव लगातार सरकार पर बनाते हुए मुख्यमंत्री से इस बाबत अपना अनुरोध सचिवालय संघ करता रहा है। सचिवालय सहित प्रदेश कार्मिकों शिक्षकों से जुड़ी इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार करते हुए इसकी अनुमन्यता किए जाने की घोषणा पर सचिवालय संघ मुख्यमंत्री जी की कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक सोच की भूरी भूरी प्रशंसा करता है।

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा उम्मीद जताई गई है कि मुख्यमंत्री के स्तर पर इसी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्मिकों की अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द से जल्द कराया जाएगा। सचिवालय संघ के अध्यक्ष द्वारा सचिवालय व प्रदेश के सभी कार्मिकों की ओर से मुख्यमंत्री जी को इस जायज मांग को पूर्ण करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें