Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

उत्तराखंड से बड़ी खबर : धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 11 अहम फैसलों पर लगी मुहर

khatima bjp mla

देहरादून : उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट फैसलों की जनाकारी दी। बैठक में 11 फैसलों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई।

कोविड 19 की परिस्थितियों को देखते हुए शैक्षणिक संस्थान बन्द थे। सरकार ने कक्षा 6 से लेकर 12 तक स्कूल खोलने की अनुमति दी गई। स्कूल 1 अगस्त से खोले जाएंगे। कौसानी को नगर पंचायत बनाने का फैसला फैसला लिया गया।

पंतनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की जमीन का चयन हो चुका था। जिस पर 6 महीने के अंदर डीपीआर बना कर रिपार्ट सरकार को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। कैबिनेट में तय किया गया कि 23 अगस्त से 27 अगस्त तक विधानसभा का सत्र आयोजित किया जाएगा।

सरकार ने होनहार छात्रों के लिए 50 हजार रुपये की राशि छात्र मेन प्रतियोगिता परीक्षा के लिए देगी। लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए भी राशि दी जाएगी। वन विभाग की भूमि को लीज पर दिए जाने को लेकर जो लिपिकीय त्रुटि थी, उसको ठीक करने का फैसला लिया गया है।

कर्मचारियों की वेतन विसंगति की मांग को लेकर कैबिनेट ने उप समित बनाई है। इस समिती का अध्यक्ष पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार को बनाया गया है। जल्द समिति सरकार को सौंपी रिपोर्ट सौंपेगी, जिस पर सरकार फैसला लेगी।

कैबिनेट में रोड़वेज के कर्मचारियों के वेतन के लिए 3 माह का वेतन 51 करोड़ 34 लाख सरकार से देने का प्रस्ताव आया था, जिसके लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। उम्मीद है कि सीएम जल्द ही कर्मचारियों के वेतन के लिए जल्द बजट जारी कर देंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें