AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : जल्द खुल सकते हैं डिग्री काॅलेज, तैयार किया जा रहा टाइम टेबल

Breaking uttarakhand news

देहरादूल: कोरोना के कारण राज्य में डिग्री काॅलेज लंबे समय से बंद हैं। कुछ समय के लिए प्रयोगात्मक विषयों के छात्रों के लिए काॅलेज जरूर खोले गए थे, लेकिन उसके बाद फिर से कोरोना तेजी से पैर पसारे तो काॅलेज फिर से बंद करने पड़े थे। परीक्षाएं भी टाल दी गई थीं।

अब सरकार फिर से काॅलेज खोलने और परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रही है। उत्तराखंड में उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन से रावत ने इस संबध में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है।

धन सिंह रावत का कहना है कि जल्दी ही वह सभी कुलपतियों को बुलाकर बैठक करेंगें बैठक के बाद मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद महाविद्यालयों और डिग्री काॅलेजों को खालने को लेकर फैसला लिया जाएगा। साथ ही 25 जून तक परिक्षाओं का टाइम टेबल भी तय कर लिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें