AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News
उत्तराखंड ब्रेकिंग : डरा रहे Corona के आंकड़े, राजधानी में हर दिन धमाका, आज इतने मामले

देहरादून: कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में कोरोना के मामले हर दिन नया रिकाॅर्ड बना रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले राजधानी देहरादून में आ रहे हैं। उसके बाद हरिद्वारी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले का नंबर आता है। इन जिलों में कोरोना का कहर पहली लहर में भी था और दूसरी लहर में भी है। इनके अलावा पहाड़ी जिलों में भी कोरोना फिर से पैर पसारने लगा है। इसके चलते सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए फिर सख्ती बरती जा रही है।

