HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर, दो नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा

सितारगंज : उत्तराखंड में चुनाव से पहले कई भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस नेता ने भाजपा ज्वॉइन की तो भाजपा नेता ने कांग्रेस का दामन थामा था. कई निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन कांग्रेस में इस्तीफे का सिलसिला जारी है। बता दें कि अब सितारगंज में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा देकर सबको चौका दिया है। इसका कारण निजी कारणों के चलते इस्तीफा देना बताया जा रहा है।

बता दें कि सितारगंज में कॉग्रेस पार्टी से हरपाल सिंह सन्धु और ब्लॉक अध्यक्ष करन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जिससे कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। दोनों पदाधिकारियों ने अपने लैटर हेड पर इस्तीफा लिख कर जिला अध्यक्ष को भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें