Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार सिंह का कोरोना से निधन, मैक्स में थे भर्ती

देहरादून : बीते दिनों गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल रावत का निधन हो गया था। जिससे भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई थी। वहीं अब बुरी खबर उत्तराखंड कांग्रेस से है। जी हां बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सहकारिता आंदोलन में आगे रहे प्रमोद कुमार सिंह का आज सुबह 5 बजे कोरोना से निधन हो गया। जानकारी मिली है कि प्रमोद कुमार देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। प्रमोद कुमार सिंह उत्तराखंड मे सहकारिता के बड़े चेहरे थे। वह लंबे समय तक कोआपरेटिव सोसाइटी के प्रदेश के चेयरमैन रहे। वर्तमान में कांग्रेस की अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष थे। प्रमोद कुमार के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। कांग्रेस ने एक बड़ा नेता खो दिया।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें