Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस ने फिर चलाया निष्कासन का चाबुक, 10 पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड कांग्रेस से एक बार फिर से बड़ी खबर है। बता दें कि कांग्रेस की कार्रवाई चुनाव के बाद भी जारी है। कांग्रेस ने एक बार फिर से निष्कासन का चाबुक चलाया है। बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने और पार्टी के साथ भीतर घात करने वाले 10 पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया और उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला कांग्रेस के महामंत्री कालीचरण रावत, जिला कांग्रेस महामंत्री चैन सिंह पंवार, ब्लाक उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री नीरज डंगवाल, युवा सेवादल के पूर्व अध्यक्ष विशाल रावत, जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गुसांई, जिला सचिव भारत भूषण कठैत, जिला सचिव मकर वैरवाण, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी व संगठन मंत्री सुनील नौटियाल ने विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के साथ ही भीतरघात करने के कारण तत्काल प्रभाव से उन्हें पद मुक्त करते हुए 6 साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर इन कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि अभी ओर सदस्य जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ भीतरघात किया है,जांच के आधार पर तत्काल उन्हें भी पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें