AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : CM तीरथ सिंह रावत करेंगे फैसला, क्या निरस्त होगी बोर्ड परीक्षा?

board exam uttarakhand

देहरादून: कोरोना के मामले राज्य में तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एलटी, नर्स भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। काॅलेजों की सेमेस्टर परीक्षाएं भी टाली जा रही हैं। स्कूल, काॅलेज और कोचिंग सेंटर बंद कर दिए गए हैं। अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर भी खतरा मंडरा रहा है।

इस खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने का फैसला पूरी तरह से सरकार पर छोड़ दिया है। इस पर सीएम फैसला लेंगे।माना जा रहा है कि सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं की परीक्षा निरस्ता और 12वीं की परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए।

हालांकि इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग ने फाइल शासन को भेज दी है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि फाइल निर्णय के लिए मुख्य सचिव को भेज दी गई है, जिस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे। उन्होंने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए अन्य कोई विकल्प नहीं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें