Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: CM तीरथ सिंह रावत ने पलटा पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत का एक और फैसला

देहरादून: राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होने के बाद से ही सीएम तीरथ सिंह रावत लगातार पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के फैसलों को पटलने का काम कर रहे हैं। सीएम तीरथ सिंह रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक और फैसले को पटल दिया है। पूर्व सीएम के इस फैसले का लोगों ने काफी विरोध किया था। महीनों से आंदोलन भी कर रहे हैं।

cm tirath singh rawat

पौड़ी जिले के सिंगटाली में लंबे समय स्वीकृत पुल की जगह से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उसे दूसरे स्थान पर बनाने का फरमान सुनाया था। लोग लंबे समय तक विरोधे करते रहे, लेकिन पूर्व सीएम ने स्थानीय लोगों की बातों को अनसुनाकर किसी संस्थान के लिए प्रस्तावित जगह को आवंटित कर दिया था। पुल को वहां से शिफ्ट कर दिया गया था।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम के फैसले को बदलकर पुल को पुराने स्थान पर ही बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि पुल का स्थान परिवर्तन अब नहीं होगा। क्योंकि स्थान परिवर्तन को लेकर लोगों में नाराजगी थी और वो त्रिवेंद्र रावत के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। लेकिन, अब तीरथ रावत के इस फैसले के बाद जाहिर है की लोगों में खुशी दिखेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें