AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News
उत्तराखंड से बड़ी खबर: CM धामी ने 24 घंटे के भीतर हटाए तीनों जनसंपर्क अधिकारी


देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धाम ने 24 घंटे के भीतर ही अपने तीनों पीआरओ को हटा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जनसंपर्क अधिकारियों को नियुक्त करने का जो आदेश जारी किया था। उसे तत्काल निरस्त कर दिया गया है।
एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के तीन जनसंपर्क अधिकारियों को लेकर आदेश जारी किया गया था। अब आदेश निरस्त होने के बाद तरह-तरह की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। ऐसा ही पहले भी हो चुका है। तीरथ सिंह रावत सरकार में दिनेश मानसेरा को पीआरओ नियुक्त किया था, उनको भी ज्वाइन करने से पहले ही हटा दिया गया था।