Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : टल गई 10 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक, तय होगी अगली तारीख

Breaking uttarakhand news
देहरादून: आज सुबह 10 बजे सचिवालय में कैबिनेट बैठक होने वाली थी, लेकिन, अब इस बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब यह बैठक किसी दूसरे दिन की जाएगी। इसके लिए अलग से डेट तय की जाएगी।

पहले तय किया गया था कि सीएम तीरथ सिंह रावत कैबिनेट की बैठक लेंगे, लेकिन फिर इसे टाल दिया गया। माना जा रहा था कि इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने थे। मंत्रियों के विभाग बंटने के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक होनी थी। हालांकि, सीएम तीरथ सिंह रावत पहले ही एक कैबिनेट बैठक ले चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें