Big NewsNainital News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : होली के हुड़दंग में विधायक आवास के पीछे चली गोली, जांच शुरू

हल्द्वानी:  मुखानी थाना क्षेत्र के जज फार्म में होली के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। पूरे मामले में पुलिस हथियार को जप्त करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। जज फार्म में विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास के पीछे होली खेलने के दौरान किसी महिला को रंग लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया, जिसके बाद एक पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी।

पूरे मामले में पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस लाइसेंसी हथियार को जप्त करते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले में हथियार जप्त कर पूछताछ की जा रही है की फायरिंग किन परिस्थितियों में की गई है जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें