Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : मई में हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं, इस दिन तय होगी फाइनल डेट

Breaking uttarakhand news

देहरादून: कोरोना काल में उत्तराखंड बोर्ड स्टूडेंट्स की पढ़ाई काफी प्रभावित रही। हालांकि बाद में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए गए। यह फैसला बच्चों की पढ़ाई और उनके सिलेबस को पूरा कराने को लेकर किया गया था। शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब परीक्षाएं भी जल्द हो सकती हैं।

अभी अंतिम तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन इतना तय है कि इस मर्तबा बोर्ड के इम्तिहान मई माह और परिणाम जून में घोषित हो सकते हैं। परीक्षा की तारखी पर अंतिम फैसला 28 फरवरी को प्रस्तावित बैठक में लिया जाएगा। परीक्षा केंद्र घोषित किए जा चुके हैं। इसके अलावा बोर्ड के छात्र-छात्राओं से परीक्षा फार्म भरवाए जा चुके हैं। इस बार कोरोना के चलते परीक्षाएं देरी से होंगी। परीक्षार्थियों की संख्या भी कुछ कम हुई है।

सामान्य दिनों में मार्च प्रथम सप्ताह से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होती थी और मई में रिजल्ट घोषित होता था, लेकिन इस बार मई में परीक्षाएं होंगी और जून में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षाफल घोषित होने के बाद हाईस्कूल के 1718 और इंटरमीडिएट के 1633 छात्रों ने दोबारा निरीक्षण के लिए आवेदन किया। इनमें वे छात्र थे जो या तो अनुत्तीर्ण थे या फिर अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थे। इन आवेदनों पर कार्यवाही के बाद बोर्ड ने हाईस्कूल में 13 और इंटर में 19 छात्रों के परीक्षाफल में संशोधन किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें