Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर, सरिता आर्य पहुंचीं प्रदेश कार्यालय, होंगी शामिल

devbhoomi news

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा में उत्थल पुथल मची हुई है। एक ओर जहां भाजपा ने अनुशासनहीनता की बात करते हुए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर हरक सिंह रावत भाजपा पर हमला वर हो गए हैँ। हरक सिंह रावत ने कहा कि वो ऊपर से नीचे तक सबकों जानते हैं। अगर मेरा मूंह खुलेगा तो विस्फोट होगा।

वहीं इस बीच उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर है। बता दें कि कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच गई हैं। जल्द ही वो भाजपा में शामिल होंगी। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में सरिता आर्य कुछ ही देर में भाजपा में शामिल होंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें