देहरादून: उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर है। भाजपा संगठन ने यह तय कर दिया है कि तीरथ सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व से नहीं नवाजा जाएगा। पार्टी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि कल भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बीच इसको लेकर बातचीत हुई है, जिसमें फैसला लिया गया है कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए किसी भी पार्टी के नेता को दायित्व से नहीं नवाजेगी।
पार्टी सूत्रों की मानें तो तीरथ सरकार में दायित्व देने से कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ सकता है, जिसे रोकने के लिए पार्टी ने यह फैसला लिया है और 2022 में सत्ता में वापसी आने के बाद ही कार्यकर्ताओं को दायित्व से नवाजे जाने का भी संदेश पार्टी ने दिया है। पार्टी के इस निर्णय से दो फायदे सीधे तौर से देखे जा सकते हैं। एक यह कि तीरथ सरकार अगर दायित्व धारियों की नियुक्ति नहीं करती है, तो जनता में जो फिजूलखर्ची का मैसेज है। वह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देने में कामयाब हो जाएंगे।
साथ ही दूसरा जो फायदा पार्टी के लिए है। वह यह है की तीरथ सरकार में अगर दायित्व बांटे जाते तो फिर जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व नहीं मिलता है। उन्हें रोज देखने को मिलता और 2022 के विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा पार्टी को भी भुगतना पड़ सकता है। लिहाजा पार्टी ने अब सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और 2022 में सत्ता में वापसी आने के बाद ही दायित्व को दिए जाने का भी लक्ष्य कार्यकर्ताओं के समक्ष रखेगी, जिससे कार्यकर्ता मेहनत से 2022 के विधानसभा चुनाव में और मेहनत से जुट पाएंगे।