Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: BJP कोर ग्रुप की बैठक खत्म, इन मुद्दों पर हुआ मंथन

bjp core grup

देहरादून: बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बैठक में हुई चर्चा और फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने आज हुई तीनों बैठकों के बारे में जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि आज तीन बैठकें हुई हैं, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी ने बैठकें ली हैं। बैठकों में पार्टी की ओर से चलाए गए सेवा ही संगठन अभियान पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि कोविड खत्म होने तक भाजपा संगठन अपने सेवा कार्यों को जारी रखेगा। कोर ग्रुप की बैठक में भी कोविड को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में 2022 चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। मदन कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री कहां से चुनाव लड़ेंगे यह आने वाले कुछ दिनों में तय किया जाएगा।

यह भी बताया कि कोविड खत्म होने तक राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कोई रणनीति नहीं बनाई जाएगी। बैठक में कोरोना की तीसरी लहर और उससे निपटने की सरकार की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि संगठन कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में अपनी भूमिका निभा रहा है और लगातार निभाता रहेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें