AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : AAP का बड़ा ऐलान, CM तीरथ सिंह रावत के खिलाफ उपचुनाव लड़ेंगे कर्नल कोठियाल

Breaking uttarakhand news

देहरादून: उत्तराखंड की सियासत में आम आमदी पार्टी की दस्तक के बाद कर्नल अजय कोठियाल ने आप ज्वाइन की थी। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वो उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल ने गुरुवार को देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह गंगोत्री सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

अजय कोठियाल ने कहा कि पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं गंगोत्री के कई गांवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें