Big NewsNainital News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कैंची धाम वार्षिक मेला रद्द, देश-विदेश से आते हैं लाखों श्रद्धालु

Annual fair in Scissor Dham canceled

नैनीताल : कोरोना खतरे के बीच कैंची धाम ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया है। ट्रस्ट ने नीम करौली बाबा के धाम में होने वाले वार्षिक मेले के आयोजन को रद्द कर दिया है। कुंभ के बाद कैंची धाम का मेला ही इतना बड़ा है कि जिस में देश विदेश से हर साल लाखों लोग हिस्सा लेने आते हैं। 13 अप्रैल को जब जिलाधिकारी धिराज सिंह गर्ब्याल से मेले की इजाजत देने के संबंध में प्रशासन के फैसले के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था हालात के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

अब जब कि कोरोना के हालात पिछले साल से भी ज्यादा खराब हो गए हैं तो प्रशासन ने लगातार दूसरे साल कैंची मेले को आयोजित न करने की सलाह दी है। कैंची धाम नीम करौली बाबा धाम में हर साल 15 जून में लगने वाले मेले पर इस बार भी संकट के बादल मंडरा गए हैं।

नैनीताल जिले के भवाली नगर के करीब स्थित नीम करौली बाबा के कैंची धाम में पिछले साल मेला नहीं लग पाया था। कोरोना के हालात सुधरने और कुंभ मेले के सफलतापूर्वक संपन्न हुए शाही स्नान के बाद कैंची धाम मेले के आयोजन उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस साल भले ही कम भक्त आएं पर मेला लगाने में बाधा नहीं आएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें