हल्द्वानी : हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां कोरोना सहित अन्य बीमारियों के कारण एक महीने में ही 800 लोगों की मौत हो चुकी है। नगर निगम की ओर से सभी को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। नगर निगम के मुताबिक मई महीने में 800 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए है जिसमें 523 पुरुष और 277 महिलाएं शामिल हैं।
कोरोना महामारी के चलते हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भारी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है ऐसे में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन कर रहे है नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि मई महीने में सुशीला तिवारी अस्पताल में सबसे ज्यादा कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हुई है ऐसे में लोग मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा रहे है, जिसके चलते ये बड़ा आंकड़ा सामने आया है।
उन्होंने बताया कि मार्च महीने में 238 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिसमें 161 पुरुष और 77 महिलाएं शामिल थी, अप्रैल महीने में 221 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए जिसमें 141 पुरुष और 80 महिलाएं शामिल थी और मई में रिकॉर्ड तोड़ 800 लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए है जिसमें 523 पुरुष और 277 महिलाएं शामिल है।
उन्होंने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र में हल्द्वानी के अलावा कई अन्य शहरों के लोग भी शामिल है। जिनकी हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में मृत्यु हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए मृतक के परिजन सीएससी सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। जिसकी जांच के बाद ही ऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।