AIIMS Rishikesh NewsHighlight

उत्तराखंड से बड़ी खबर: आज आए 1925 मामले, राजधानी देहरादून और हरिद्वार में विस्फोट

देहरादून: कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना का आंकड़ा बढ़ रहा है। राज्य में एक समय ऐसा भी आया, जब कोरोना के एक्टिव केस 500 से नीचे पहुंच गये थे, लेकिन अब कोरोना का आंकड़ा फिर से बढ़ने के बाद एक्टिव केस 7 हजार के करीब पहुंच चुके हैं।राज्य में कोरोना के मामले हर दिन नया रिकाॅर्ड बना रहे हैं। आज कोरोना के 1925 नये मामले यामने आए हैं। जबकि 13 लोगों की कोरोना से मौत हो गई

Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

सबसे ज्यादा मामले राजधानी देहरादून में आ रहे हैं। उसके बाद हरिद्वारी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले का नंबर आता है। इन जिलों में कोरोना का कहर पहली लहर में भी था और दूसरी लहर में भी है। इनके अलावा पहाड़ी जिलों में भी कोरोना फिर से पैर पसारने लगा है। इसके चलते सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए फिर सख्ती बरती जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें