उत्तराखंड से बड़ी खबर: इस अस्पताल में CMS समेत 16 कोरोना पाॅजिटिव, ये हैं जिम्मेदार, क्या होगी कार्रवाई ?


देेेहरादून: कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बावजूद लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यह तब और गंभीर हो जाता है, जब खुद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ही लापरवाही बरतने लगें। मामला सेलाकुई मानसिक अस्पताल का है। यहां सीएमएस समेत 16 लोगों को कोरोना हो गया है। इसमें सहायक स्टाफ के साथ ही आठ मानसिक रोगी भी शामिल हैं।
अस्पताल में 16 लोगों के संक्रमित होने से अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। चिंता इस बात को लेकर ज्यादा है कि मानसिक रोगियों से अन्य लोगों को भी संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। संक्रमितों में सीएमएस के अलावा तीन स्टाफ नर्स, तीन वार्ड आया और एक फार्मासिस्ट भी शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल में कुल 30 बेड हैं जबकि अभी वहां 44 मानसिक रोगी भर्ती हैं। बड़ी बात यह है कि 27 अप्रैल को सीएमएस के साथ रहने वाला युवक कोरोना पॉजिटिव आया था। बावजूद वो ा लगातार अस्पताल में सक्रिय रहा। सीएमएस ने भी खुद को क्वारंटीन नहीं किया और लगातार ड्यूटी करते रहे। इसी दौरान अन्य स्टाफ और मानसिक रोगी संक्रमित हुए। बताया जा रहा है कि कोविड अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया।