Big NewsNational

यूक्रेन से भारत के लिए बड़ी खबर : रुसी हमले में एक भारतीय छात्र की मौत

 

भारत के लिए यूक्रेन से बुरी खबर है। बता दें कि खारकीव में हुए रुसी हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी मिली है कि सुबह हुई गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत हुई है। छात्र कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला बताया जा रहा है जो की 21 साल का है। विदेश मंत्रालय ने इस दुख जताया है।

बता दें कि रुस ने यूक्रेन को धुआं धुआं कर दिया है। कई लोगों के मारे जाने की खबर है। कई बिल्डिंगे,घर और स्टेशन तबाह कर दिए गए है। अब तक सैंकड़ों सैनिकों समेत कई आम नागरिकों के मारे जाने की खबर है। इनमे एक भारतीय भी शामलि है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि एक भारतीय छात्र की रुस के हमले में मौत हो गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें