मिली जानकारी के अनुसार तीनों कोरोना पॉजिटिवों कांस्टेबलों को गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृह में बनाए गए कॉविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। इन सभी महिला पुलिस कर्मियों की हालत अभी स्थिर है। केयर सेंटर में कुल छह मरीज भर्ती हैं।मेला पुलिस प्रशासन के मुताबिक त्रिवेणी घाट में तैनात एक महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट तीन दिन पूर्व पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इनके संपर्क वाले छह अन्य महिला पुलिस कर्मियों की भी कोरोना जांच कराई गई। जिसमें तीन अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन चारों महिला पुलिस कर्मियों को केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है।