Big News

लक्सर से बड़ी खबर: इंडियन ऑयल की पाइप लाइन से हजारों लीटर डीजल चोरी, ऐसे हुआ खुलासा

लक्सर: लक्सर के भुरना गांव के जंगलों में इंडियन आयल की भूमिगत पाइप लाइन से हजारों लीटर डीजल चोरी का मामला सामने आया है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंमप मच गया। जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि चोरों ने चोरी के लिए कुरुक्षेत्र से नजीबाबाद जा रही भूमिगत पाइप लाइन में वाल्व लगाकर डीजल चोरी की घटना को अंजामा दिया।

डीजल चोरी के समय आपूर्ति लंढौरा स्थित आईओसी के डिपो में भेजी जा रही थी। कंट्रोल रूम में प्रेशर कम होने पर चोरी की जानकारी मिली। सुरक्षा गार्डों द्वारा पाइप लाइन की पेट्रोलिंग करते समय भुरना गांव के पास उन्होंने जो देखा, उससे उनके होश उड़ गए। चोरों ने मिट्टी खोदकर पाइप लाइन पर वाॅल्ब लगाकर डीजल चोरी कर लिया। आईओसी के सहायक प्रबंधक की तहरीर पर लक्सर कोतवाली ने किया अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें